रायपुर में चिट्टा तस्करी का खुलासा : चाय ठेले के पास चल रहा था नशे का खेल ! 2.90 लाख की हेरोईन के साथ तस्कर धराया, पुलिस ने रंगे हाथ आरोपी को किया गिरफ्तार.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में थाना आमानाका टीम को दिनांक 18 जनवरी 2026 को  थाना में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाईपास बिलासपुर रोड वीर सिंह चाय ठेला के पास टाटीबंध रायपुर में एक व्यक्ति जो सफेद रंग का टोपी वाला जैकेट सफेद रंग का व काले रंग का लोवर पहना है, जो अपने कब्जे में मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) अपने कब्जे में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते इंतजार कर रहा है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी  आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पकडे गये व्यक्त‍ि से पुछताछ करने पर अपना नाम सतनाम सिंग उर्फ लॉडी पिता निक्का सिंग उम्र 27 साल पता ग्राम लण्डेपिंड थाना समासर जिला मोगा पंजाब हाल पता बीएययुपी कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर का होना बताया, जिसका तलाशी लेने पर आरोपी सतनाम सिंग उर्फ लॉडी के कब्जे  से 29 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा कीमत 2,90,000/- रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक20/26धारा – 21 (B) एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT)  का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

1. सतनाम सिंग उर्फ लॉडी पिता निक्का सिंग उम्र 27 साल पता ग्राम लण्डेपिंड थाना समालसर जिला मोगा पंजाब हालपता बीएययुपी कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर रायपुर.

Related posts