आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 20/2026 धारा – 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध.
गोबरा नवापारा के एफसीआई गोदाम के पास झपटमारी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार.
रायपुर : भीड़भाड़ का फायदा उठाकर झपटमारी करने वाले अपराधियों पर पुलिस की सख्ती जारी है। जैन संतों के स्वागत समारोह के दौरान गोबरा नवापारा में हुई झपटमारी की घटना में पुलिस और जागरूक नागरिकों की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई और पीड़ित को न्याय मिला।
दिनांक 18 जनवरी 2025 को प्रार्थी रमेश तिवारी गोबरा नवापारा का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जैन समाज का दिगम्बर संतों के आगमन में स्वागत के दौरान लोगों की काफी भीड़ थी, संतो का स्वागत रैली नवापारा थाना से आगे एफसीआई गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंचा था, तभी एक हट्टा कट्टा युवक द्वारा प्रार्थी के पीछे जेब से नगद रकम 8,000/- रुपये को झपटमारी कर निकाल कर भागने लगा। प्रार्थी को जानकारी होने पर दौड़ कर लोगों को आवाज लगाया जिससे अन्य लोगों एवं मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों के सहयोग से झपटमारी करने वाले युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम निलेश मेश्राम पता लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया। उक्त आरोपी को थाना गोबरा नवापारा पुलिस के सहयोग से थाना लाकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा – 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया। घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया एवं समक्ष गवाहों के आरोपी से 8,000/ रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
(01) – निलेश मेश्राम पिता स्व. चिन्ताराम मेश्राम उम्र 32 वर्ष साकिन मकान न.176 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई प्रियदर्शिनी स्कूल के पास जिला दुर्ग छ.ग.
