खोखसा समपार फाटक पर तकनीकी कार्य का असर: जांजगीर नैला–चांपा सेक्शन में गर्डर डि-लांचिंग के कारण 22 से 25 जनवरी तक कई मेमू ट्रेनें रद्द एवं आंशिक रूप से संचालित

मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के मध्य फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर : मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के मध्य किमी 672/27-673/02 में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

 रद्द होने वाली गाडियां:-

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉  दिनांक 22 एवं 24 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द      रहेगी ।

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर  रद्द रहेगी ।

 बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-

👉  दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

 👉 इसी प्रकार दिनांक 23 एवं 25 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

Related posts