जशपुर जिले में सरगुजा ओलंपिक 2026 का आगाज: विकासखण्ड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, कलेक्टर ने गठित की आयोजन समितियाँ

जशपुर जिले में विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का होगा आयोजन

कलेक्टर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु गठित किए आयोजन समिति

जशपुर : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जी ई रोड रायपुर के निर्देशानुसा जशपुर जिले में विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जाना है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय आयोजन समिति में कलेक्टर जशपुर अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद जशपुर, जिला परिवहन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सहायक आयुक्त, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. विद्युत् यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता, सी.एस.पी.डी.सी.एल., कोषालय अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य तथा जिला खेल अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

पंजीयन के लिए दिए गए QR code का उपयोग कर सकते हैं।

इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय आयोजन समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष, जनपद पंचायत सीईओ को सदस्य सचिव एवं एसडीओपी पुलिस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा, उप अभियंता, लोक निर्माण और परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को सदस्य बनाया गया है।

Related posts