थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी पति के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
घर वापस आते समय पत्नी के बीच रास्ते में बार बार लेट जाने एवं घर नहीं आने से नाराज होकर आरोपी द्वारा डंडे से मृतिका को गंभीर चोट कारित कर दिया गया था घटना को अंजाम
अम्बिकापुर : थाना कमलेश्वरपुर के मर्ग क्रमांक 01/26 धारा 194 बीएनएसएस का जांच विवेचना हेतु डायरी प्राप्त हुई, जिसमें घटना स्थल सीएचसी नर्मदापुर/ग्राम बिसरपानी लालघटिया पहुंचकर वारिसान, गवाह का कथन लिया गया, जो अपने कथन में मृतिका के पति रामेश्वर सेनार के द्वारा मृतिका को डण्डा से मारकर हत्या करना बताये, घटना स्थल/शव निरीक्षण किया एवं पंचों की राय लिया गया जो मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतिका कुन्ती सेनार पति रामेश्वर सेनार उम्र 50 वर्ष साकिन बिसरपानी थाना कमलेश्वरपुर के शरीर पर कई जगह चॉट के निशान पाये गये, जिस पर शव का जिला अस्पताल अम्बिकापुर में पी.एम. कराया गया, जो डॉक्टर साहब से शार्ट पी. एम. रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया हैं कि आरोपी रामेश्वर सेनार आर्मज स्व. फगुओ सेनार उम्र 55 वर्ष सा० बिसरपानी प्रधानपारा थाना कमलेश्वरपुर का कृत्य सदर धारा 103 (1) बीएनएस का पाये जाने से थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 06/26 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामेश्वर सेनार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जो आरोपी अपने कथन में बताया कि घटना दिनांक 17/01/26 को आरोपी का भतिजा मृत्यु हो गया था. उसका अंतिम मट्टी काठी हेतु ग्राम सुपलगा से मेहमान आये थे, मेहमान को खाना पिना खिलाकर आये, और मेहमानों को आरोपी अपनी पत्नी के साथ कुछ दूरी पर छोड़ने गये थे, मेहमान छोडकर वापस घर आते समय आरोपी की पत्नी रोड रास्ता में बार बार जमीन पर लेट जाती थी, बहुत घर लाने का प्रयास किया, नहीं आयी तब आरोपी आवेश मे आकर हाथ में रखा डण्डा से अपनी पत्नी कुन्ती को कई बार मारपीट किया, जिससे बेहोश हो गई, बाद घर आकर घर में घटना की बात को बताया है, जो बाद मे परिवार के लोगो द्वारा कुन्ती सेनार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान फौत कर गयी है, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी रामेश्वर सेनार के विरुद्ध अपराध सदर धारा का सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कमलेश्वरपुर से सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, प्रधान आरक्षक रंजीत लकडा आरक्षक सूरज राठिया, धनेश्वर पैंकरा, विजय भगत, लुकन कुजूर सक्रिय रहे।
