सीटबेल्ट बंधन नहीं, सुरक्षा है : सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते नन्हे सिपाही, सूरजपुर में गूंजा सुरक्षित चलने का संदेश, एसआरव्हीएम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली.

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता के आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 21 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस व स्थानीय साधु राम विद्या मंदिर सूरजपुर के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के प्रति जागरूक करना था।

इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, नारों एवं संदेशों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश लोगों तक पहुँचाया। यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाला नागरिक कानूनन सुरक्षित होता है तथा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने नागरिकों यह संदेश दिया गया कि ंदुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की त्वरित सहायता कर अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाई जा सकती है साथ ही मदद करने वाले को राहवीर योजना के तहत पुरस्कृत भी किया जायेगा। जागरूकता के इस आयोजन में विद्यालय के निदेशक डॉ. राहुल अग्रवाल, एसएमसी समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अभियान में एसआरव्हीएम स्कूल के प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय, उप प्राचार्य दीनदयाल तिवारी, शिक्षकगण, यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी व स्कूली बच्चे शामील रहे।

Related posts