जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा दुलदुला विकासखण्ड के चटकपुर में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम चटकपुर के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया।

 विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोग को छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और शासन के योजनाओं से संबंधित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। ताकि लोग छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और उसका लाभ उठा सके। लागाए गए प्रदर्शनी में राजौटी के खेमराज, खगेश्वर, सिरिमकेला के रामनाथ, बुकना के तिलेश्वर, प्रमिला बाई, तिलेश्वरी, मांगी बाई, चटकपुर के लक्ष्मण, करूणा, खगेश्वर यादव, नहर साय, केदारनाथ यादव, सिमड़ा के बेंजामिन केरकेट्टा और डंडाडीह के धनेश्वर राम ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली।

Related posts