सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस अलर्ट : जशपुर में अब नहीं चलेगी मनमानी ! ट्रैफिक नियम तोड़े तो सीधे कोर्ट, दस वाहन चालकों पर दर्ज हुआ मामला.

ज्ञातव्य है कि जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी.आई.जी. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाने व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने हेतु जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि समाज के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं की संख्या कम की जा सके। साथ ही जशपुर पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन व उसके महत्व के प्रति जागरूक करने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

इसी क्रम में दिनांक 26 जनवरी 2026 की शाम को सिटी कोतवाली पुलिस जशपुर के द्वारा पुलिस कप्तान के निर्देशों के अनुरूप 10 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मामलों पर कार्रवाई की गई।

इन मामलों में उल्लंघन करने वालों को माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Related posts