सरगुजा पुलिस का बड़ा फैसला : अब बिना वर्दी और नेम प्लेट नहीं चलेगा ऑटो ! यातायात व्यवस्था सुधारने ऑटो-ई रिक्शा चालकों को किया गया जागरूक, दिए गए सख्त निर्देश.

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने सहित ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित कर यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक को यातायात शाखा द्वारा आज दिनांक कों पीजी कॉलेज ग्राउंड में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई।

ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक के दौरान यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त द्वारा सरगुजा पुलिस द्वारा वर्तमान में जारी 37 वें सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जारी यातायात जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई। नो पार्किंग जोन का सख़्ती से पालन कर ऑटो स्टैंड में अपने वाहन खड़ी कर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए, ऑटो चालकों कों ऑटो चालान के समय निर्धारित वर्दी का धारण करने एवं नेम प्लेट लगाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को अपने वाहन में वाहन चालक का नाम पता व मोबाइल नंबर की जानकारी बड़े-बड़े अक्षरों में प्रदर्शित करने हेतु निर्देश दिए गए। सभी वाहनों का यातायात शाखा में क्रमांक दर्ज कराने की जानकारी दी गई, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का अहम योगदान बताकर अपनी भूमिका निर्वहन करने की समझाईस दी गई।

Related posts