यूजीसी कानून पर क्षत्रिय समाज का आक्रोश, अधिकारों के हनन का जताया अंदेशा, छात्र-शिक्षकों के हित में सड़क पर उतरी राजपूत क्षत्रिय महासभा, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कलेक्टर को.

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 के द्वारा यूजीसी कानून के विरोध में पूरे प्रदेश में केंद्रीय महासभा एवं 37 उप समितियों के द्वारा विरोध प्रगट कर प्रधानमंत्री भारत शासन के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कानून के द्वारा स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग के छात्रों एवं अध्यापकों के प्रति कभी भी दुर्भावनावश प्रकरण दर्ज कर अपराधी घोषित करने का अंदेशा था जो सामान्य के अधिकार का हनन है। अतः छात्रों एवं अध्यापकों को स्वस्थ चित से कार्य करने हेतु मनोवैज्ञानिक प्रभाव शिक्षा जगत में बना रहे इसके लिए श्री बजरंग सिंह बैस केंद्रीय अध्यक्ष महासभा के नेतृत्व में केंद्रीय महासभा एवं रायपुर के तीनों उप समिति, उप समिति रायपुर, रायपुर दक्षिण,  रायपुर उत्तर के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधीश जिला रायपुर को ज्ञापन सोपा गया।

Related posts