संयुक्त संचालक एच खलखो सेवानिवृत्त, विदाई कार्यक्रम आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक एच खलखो अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद आज शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तिलकनगर स्थित अनुभव भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री खलखो को भावभीनी बिदाई दी। श्री खलखो ने लगभग 40 साल तक विभाग में विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक सेवायें दी। उन्होंने इस अवसर पर अपनी सेवाकाल के कुछ रोचक एवं प्रेरक संस्मरण भी सुनाये। विभाग की ओर से श्री खलको का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, ब्रेल प्रेस, श्रवण बाधित विद्यालय सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक विदाई समारोह में शामिल हुये।

Related posts