छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जशपुर शहरी एवं ग्रामीण वितरण केंद्रों में सीएसपीडीसीएल का जन-जागरूकता अभियान: ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट मीटर, सौर ऊर्जा और उपभोक्ता सेवाओं पर किया गया व्यापक मार्गदर्शन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सीएसपीडीसीएल अंतर्गत जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जशपुर शहर एवं जशपुर ग्रामीण वितरण केंद्रों में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपायों एवं उपभोक्ता सेवा सुधार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

   जशपुर वितरण केंद्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि रजत महोत्सव केवल उत्सव भर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी श्री विनोद पंडित, श्री लुकमान खान, श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्री अविनाश खेस सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी, सभी वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts