पुलिस की बड़ी कामयाबी : डीजल चोरी गिरोह पर लखनपुर पुलिस का शिकंजा, डीजल चोरी केस का मास्टरमाइंड मुख्य खरीददार आरोपी अनूपपुर से गिरफ्तार,

पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजू यादव पिता श्री रामजी यादव उम्र 41 वर्ष साकिन चोबड़ा बड़गांव, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) का थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक 09 नवंबर 2025 को ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीआर/2292 में सामान लोड कर रायपुर से पटना बिहार जाने के लिए निकले थे, रात्रि करीब 11:00 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा एन.एच. 130 मेन रोड़ में राजवाड़े ढाबा के पास अपनी ट्रक को खड़ी कर ढाबा में खाना खाकर अपनी ट्रक में सो रहा था। दिनाँक 09 नवंबर 2025 के रात्रि 23.00 बजे से दिनॉक 10 नवंबर 25 के सुबह 05:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक कमॉक सीजी 10 बी.आर. 2292 से डिजल टैंक के ढक्कन को तोड़कर करीब 280 लीटर डीजल कीमती करीब 26000/ रू० को चोरी कर ले गया है। आसपास पूछताछ किये तो बताये कि अज्ञात स्कार्पियो वाहन में सवार व्यक्ति लोग चोरी से आकर डीजल चोरी कर ले जाते हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग. में अपराध क्रमाँक 282/2025 धारा 305 (सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना लखनपुर अंतर्गत दर्ज दूसरे प्रकरण में दिनांक 09 नवंबर 2025 को प्रार्थी सोनू प्रसाद यादव साकिन अधौरा थाना मेराल जिला गढवा झारखण्ड का थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ट्रक क्रमांक CG/04/QL/3477 में सामान लोड कर रायपुर से अन्य साथी ट्रकों के साथ एक साथ औरगांबाद जाने के लिये निकले थे, रात्रि होने से थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंगीटाना में नरेन्द्र ढाबा के पास सभी अपनी-अपनी ट्रक को खड़ी कर कर खाना खाकर अपने अपने ट्रको में सो रहे थे। कि 24 अक्टूबर 2025 के भोर में करीब 03:00 बजे कोई ज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक क्रमांक CG/04/QL/3477 से 300 लीटर डीजल कीमत 28500/- रूपये साथी ट्रक CG/15/EA/8003 से करीब 180 लीटर डीजल कीमत करीब 17100/- रूपये एवं ट्रक कमांक CG/15/EA/8004 से 200 लीटर डीजल कीमत करीब 19000/- हजार रूपये कुल 680 लीटर डीजल कुल कीमत 64600/- रूपये अज्ञात चोर द्वारा ट्रकों के डीजल टैंक के ढक्कन को तोड़ कर डीजल चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 258/25 धारा 305(सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡)बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी  को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं प्रकरण में शामिल चोरी का डीजल खरीददार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को फरार आरोपी के सम्बन्ध में पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम के सतत प्रयास से डीजल ख़रीददार आरोपी (05) रमेश गुप्ता आत्मज राम प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष साकिन खुटाटोला थान जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में सूरजपुर जेल में निरुद्ध रहने के दौरान डीजल चोर आरोपी हीरा लोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी से जान-पहचान होना और उसके पश्चात आरोपियों से मिलकर चोरी का डीजल खरीदी बिक्री का काम शुरू करना बताया है। आरोपी द्वारा घटना में शामिल होकर आरोपियों से चोरी का डीजल 65 रुपये प्रति लीटर में लेकर अन्य वाहन चालकों को 80-90 रुपये प्रति लीटर कि दर से बेच देना बताया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर में अपराध दर्ज है।

Related posts