‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 465 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग.
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संकल्प और जिला प्रशासन रायपुर की संवेदनशील पहल ने सैकड़ों मासूम दिलों को नई उम्मीद दी है। “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क हृदय जांच कर बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। समय रहते जांच और उपचार की यह मुहिम अब जन-जन तक पहुंच रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अर्बन डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 9 एवं 14 भनपुरी में 169 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सिवनी में 60 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र लोधी पारा 1 एवं 2 व नर्मदापारा में 127 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र टंडवा 1,2 एवं 3 में 109 बच्चों की स्क्रीन की पूरे जिले में आज कुल 1091 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
