रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद (भा.प्र.से. 2006 बैच) को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
वर्तमान में अंकित आनंद राज्य शासन में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के साथ-साथ अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पद पर भी कार्यरत हैं। अब राजधानी क्षेत्र के नियोजित विकास की कमान भी उन्हें सौंपी गई है।
