नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का सुनहरा अवसर: सीजीपीएससी 2027 सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए 3 नए बैच शुरू, आवेदन 20 फरवरी तक

नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच किए जा रहे प्रारंभ

प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 फरवरी तक, प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी को

जशपुर : नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 10 से 20 फरवरी 2026 तक है। प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी 2026 को, प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 25 फ़रवरी से 28 फरवरी 2026 तक लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर 50 छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिया जायेगा। इनमें 24 छात्र एवं 26 छात्राएं शामिल होगें। अन्य छात्र डे स्कॉलर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगें। गूगल फॉर्म के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

 संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सीजीपीएसी 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती, छग व्यापम द्वारा आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाएं, सब इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, फायरमैन, परिवहन आरक्षक, वन रक्षक हेतु निःशुल्क आवासीय और डे-स्कॉलर पर प्रशिक्षण जाएगा।

नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे CGPSC 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती , छग व्यापम एवम द्वरा आयोजित एवम अन्य भर्ती परीक्षाओ (जैसे सब इंस्पेक्टर , मंडी उपनिरीक्षक , फायरमैन ,परिवहन आरक्षक , वन रक्षक ) हेतु निःशुल्क (आवासीय + डे-स्कॉलर ) प्रशिक्षण दिया जाना है |जिसके लिए 3 नए बैच प्रारंभ किया जाना है जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथी 10 फ़रवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक है , जिसके लिए प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी 2026 को लिया जायेगा , प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 25 फ़रवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक लिया | प्रवेश परीक्षा एवम इंटरव्यू के आधार पर 50 ( 24 छात्र + 26 छात्राओ) को हॉस्टल में प्रवेश दिया जायेगा व अन्य छात्र डे स्कॉलर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे | कृपया इस फॉर्म को अधिक से अधिक शेयर करें | नीचे लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें

https://forms.gle/sBuLT2UVyqGPa1LG9

Related posts