भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का करहिया भदौली स्टेशन में ठहराव की सुविधा 13 फरवरी 2026 से
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के करहिया भदौली स्टेशन में गाड़ी संख्या 18235/18236 भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
विवरण इस प्रकार है-
- दिनाँक 13 फरवरी 2026 से आगामी आदेश तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस करहिया भदौली स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी करहिया भदौली स्टेशन 16.38 बजे पहुंचेगी तथा 16.40 बजे रवाना होगी |
- दिनाँक 13 फरवरी 2026 से आगामी आदेश तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस करहिया भदौली स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी करहिया भदौली स्टेशन 08.03 बजे पहुंचेगी तथा 08.05 बजे रवाना होगी |
