राजनांदगांव को 5.77 करोड़ की बड़ी सौगात: डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से तटबंध, पुल-पुलिया और स्टॉपडैम निर्माण को मिली स्वीकृति, आपदा न्यूनीकरण कार्यों से बदलेगी जिले की तस्वीर

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जिले को मिली बड़ी सौगात; आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 5 करोड़ 77 लाख से अधिक स्वीकृत

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के सतत प्रयासों और जनहितकारी विजन के फलस्वरूप राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए राजनांदगांव जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा जिले में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया तथा स्टॉपडैम निर्माण हेतु कुल 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है।

राजनांदगांव विधायक  डॉ. रमन सिंह जी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए शासन के समक्ष इन कार्यों के प्रस्ताव रखे थे। स्वीकृत राशि से प्रमुख रूप से नदियों और नालों के तटबंध का संरक्षण किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होगा।

इन ग्रामों में होंगे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य राजनांदगांव विकासखंड के अंतर्गत भर्रेगांव, जंगलेसर-मोखला, धामनसरा-मोहड़, रातापायली, मोखली और दाउटोला में एनीकट तटबंध संरक्षण के बड़े कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त डीलापहरी (विभिन्न स्थलों पर), कुम्हालोरी, टेडेसरा, धर्मापुर, सिंघोला, कोपेडीह, भोथीपारखुर्द, रवेली, सांकरा, खैरा, जंगलेसर, खुटेरी, परमालकसा, धानगसरा, ठाकुरटोला, कोटराभाठा, तोरनकट्टा और आरला में पुलिया निर्माण के साथ ही, छुरिया विकासखंड के अजरकुंड, जोंधरा (विभिन्न मार्ग) में पुलिया निर्माण तथा गौराघाट के पास स्टॉपडैम का निर्माण कार्य संपन्न होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्टॉपडैम और चेकडैम जैसे कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जल संसाधन विभाग से ली जाएगी। डॉ. रमन सिंह जी ने इस बड़ी सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया हैं।

Related posts