नशे का खेल और कारतूस का खुलासा : वर्दी में दाग ! चिट्टा बेचते पकड़ा गया आरक्षक, पुलिस रिमांड में खुला बड़ा राज, रायपुर में चिट्टा रैकेट का चौंकाने वाला पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में किया गया पेश.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुए 01 ग्राम चिट्टा हिरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 119/26 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में इंड टू इंड कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार आरोपी के मेमेरण्डम के आधार पर आरोपी लक्की सिंह को 5.5 ग्राम चिट्टा हिरोईन एवं 01 नग कारतूस के साथ गिरफ्तार करने पर प्रकरण में धारा 21बी, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट जोडी गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक श्री इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आजाद चौक की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक सीजी 04 PW 1372 में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन, पिता चैतुराम बर्मन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर आरोपी हिमांशु बर्मन से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा लक्की सिंह पिता स्व. प्रीतम सिंह उम्र 28 साल पता- कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर हाल पता रूद्र विहार अमलेश्वर दुर्ग को हाल ही में 6 ग्राम चिट्टा हिरोईन विक्रय करना बताये जाने पर लक्की सिंह का पता तलाश कर गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी लक्की सिंह द्वारा आरक्षक हिमांशु बर्मन से 6 ग्राम चिट्टा हिरोईन क्रय करना, जिसमें से आधा ग्राम का सेवन करना एवं शेष 5.5 ग्राम को अपने पास रखना बताया, पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर उसके पास से 01 नग कारतूस मिला, जिस पर प्रकरण में धारा 21बी, 29 एनडीपीएस एवं 25 आर्म्स एक्ट जोड़ कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एंड टू एंड अग्रिम विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक (Source to Destination) की कड़ी में गहन जांच कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts