आरोपी द्वारा लकड़ी के डंडे से सिर में ताबड़तोड़ घातक वारकर, हत्या की घटना को दिया गया अंजाम
पुरानी रंजिश एवं पंच चुनाव के दौरान वोट नहीं देने की बात को लेकर आरोपी द्वारा मृतक इतवारी राम पैकरा की, कर दी गई हत्या
घटना पश्चात आरोपी द्वारा गवाहों को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया गया
मर्ग जांच एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की घटना की पतासाजी करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बलौदाबाज़ार : दिनांक 07.04.2025 को मृतक इतवारी राम पैकरा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम डाढाखार को सिर में आई चोंट के कारण उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया था, जिसकी दिनांक 08.04.2025 को मृत्यु हो गया। कि प्रकरण में मर्ग जांच पंजीबद्ध कर शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृतक के सिर में किसी वस्तु से घातक वारकर गंभीर चोंट पहुंचाना पाया गया, जिस पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया। साथ ही घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर मृतक के परिजनों एवं घटनास्थल के आसपास मौजूद स्वतंत्र गवाहों से भी विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसके आधार पर आरोपी नरेश पैकरा को हिरासत में लिया गया। गवाहों से पूछताछ पर संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में पता चला कि- आरोपी द्वारा मृतक को पंच चुनाव के दौरान उसे वोट नहीं देने, गांव में बड़ा बैगा बनता है, इस प्रकार की बातें बोलकर तथा पुरानी रंजीश पर से अश्लील गाली-गलौच करते हुए पास ही पड़े लकड़ी के डंडे से मृतक के सिर पर ताबड़तोड़ घातक वार कर दिया गया जिससे मृतक बेहोश होकर वहीं पर गिर गया, जिससे इलाज के दौरान जिला अस्पताल बलौदाबाजार में उसकी मृत्यु हो गई।
संपूर्ण प्रकरण में आरोपी एवं घटना के संबंध में तथ्य पता चलने पर आरोपी नरेश पैकरा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक इतवारी राम पैकरा की हत्या करना स्वीकार किया गया तथा प्रकरण में यह बात भी सामने आई कि घटना के दौरान आसपास कुछ लोग भी उपस्थित थे, जिन्हें आरोपी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया था, जिस कारण उक्त गवाहों द्वारा घटना की जानकारी के संबंध में पुलिस को अवगत नहीं कराया गया था। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 14.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- नरेश पैकरा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम डाढाखार थाना कसडोल
