उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की फोटो और छत्तीसगढ़ शासन का लोगो लगाकर जबरदस्ती वसूली कर रहीं हैं इलेट्स टेक्नो मीडिया पर कार्यवाही हों
रायपुर : नोएडा की इवेंट कम्पनी इलेट्स टेक्नोमिडिया रायपुर में 17 फरवरी को होटल कोर्टयार्ट मैरियट में सरकारी इवेंट पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से पूछा जिस इलेट्स टेक्नो मिडिया के इवेंट को एमपी सरकार ने वसूली की शिकायत के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया उसी इवेंट कंपनी को छतीसगढ़ में कार्यक्रम की अनुमति कैसे दे दी गईं? सरकारी वेबसाईड में मंत्री की फोटो लगाकर छत्तीसगढ़ शासन के लोगो के साथ प्रचार क्यों किया जा रहा हैं? प्रदेश में भी इवेंट के नाम से कम्पनी द्वारा विश्वविद्यालय से मोटी रकम लेने की शिकायत मिल रही हैं, वसूली के लिये सचिव के पत्र को आधार बनाया जा रहा है। ये कैसा शिक्षा संवाद हैं? जो वसूली का जरिया बना गया हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इलेट्स ने निःशुल्क इवेंट कराने उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव दिया था। प्रायवेट इवेंट कंपनी को आखिर छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक लोगो का इस्तेमाल की अनुमति कैसे दी गईं? इवेंट कंपनी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सेकेट्री के लेटर के आधार पर इवेंट में स्पाँन्सर के लिए फंड कलेक्शन कर रहा हैं इसकी जवाबदारी किसकी हैं, क्या उच्च शिक्षा विभाग ने इवेंट की राशि लेने की अनुमति दी हैं? ये तो सीधा-सीधा सरकारी संरक्षण में लूट हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार इलेट्स टेक्नो मिडिया को दी गईं कार्यक्रम की अनुमति रद्द करे। जिन विश्वविद्यालयों से इवेंट कंपनी कार्यक्रम के नाम से राशि ली हैं उसे लोटाई जाये. कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करे.
