महीनों से फरार था गौ-तस्करी का मास्टरमाइंड, जशपुर पुलिस ने मनोरा में दबोचा ! झारखंड ले जाए जा रहे थे गौ-वंश, ‘ऑपरेशन अंकुश’ में बड़ा शिकंजा—फरार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे !

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 की रात्रि करीबन 08:00 बजे थाना आस्ता पुलिस को ग्राम खोंगा के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगा के ग्रामीण रास्ते से दो संदिग्ध व्यक्ति, कुछ गौ-वंशों को बेरहमीपूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल हांक कर जल्दी-जल्दी, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना आस्ता पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल ग्राम खोंगा रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि ग्रामीणों के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को 04 नग गौ-वंशों सहित पकड़ कर रखा गया है। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम बनर्जी भगत उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया था और बताया था कि वह अपने साथी के साथ उक्त गौ-वंशों को झारखंड ले जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसके फरार साथी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदपुर झारखंड को भी चिन्हित कर लिया था। जिसकी पतासाजी की जा रही थी। पुलिस के द्वारा मौके से 04 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व पशु चिकित्सक से गौ-वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस फरार आरोपी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 की लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी जागेश्वर लकड़ा मनोरा क्षेत्र में देखा गया है। जिस पर थाना आस्ता पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मनोरा क्षेत्र से घेराबंदी कर फरार आरोपी जागेश्वर लकड़ा को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी जागेश्वर लकड़ा उम्र 58 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related posts