रेलवे का बड़ा अपडेट: दोहरीकरण कार्य के चलते दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और गंतव्य में बदलाव, यात्रियों में बढ़ी हलचल

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के जामनगर-लाखाबावल सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर : पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के जामनगर-लाखाबावल सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा –

👉  दिनाँक 24 फरवरी 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस हापा स्टेशन में समाप्त होगी।

👉 दिनाँक 26 फरवरी 2026 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जेतलसर-भक्तिनगर होकर शालीमार जायेगी ।

Related posts