होली पर बड़ी सौगात: भारतीय रेल चलाएगी चर्लपल्ली–दानापुर के बीच 12 फेरे वाली स्पेशल ट्रेन, गोंदिया-नैनपुर यात्रियों को राहत

चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली के मध्य और 12 फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

‘‘गोंदिया से नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित‘‘

“गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर में इन गाड़ियों का ठहराव की सुविधा”

बिलासपुर : आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

 इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग चर्लपल्ली-दानापुर मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चर्लपल्ली एवं दानापुर के मध्य 12 फेरे के लिये चलाई जा रही है । इन गाड़ियो को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल से होकर चलाई जा रही है । 07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन, 07093/0794 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन, 07095/07096 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन इस रूट पर तीन होली स्पेशल गाड़ियो का परिचालन किया जा रहा है ।

जिसकी जानकारी इस प्रकार है ।

01.    07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन: – यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07091 नंम्बर के साथ दिनांक 23, 28 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च, 2026 को तथा दानापुर से यह गाड़ी संख्या 07092 नम्बर के साथ दिनांक 25 फरवरी, 01, 05 एवं 09 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी ।

02.    07093/07094 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन ;- यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07093 नंम्बर के साथ दिनांक 28 फरवरी, 2026 को तथा दानापुर से यह गाड़ी संख्या 07094 नम्बर के साथ दिनांक 02 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी ।

03.    07095/07096 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन ;- यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07095 नंम्बर के साथ दिनांक 01 मार्च, 2026 को तथा दानापुर से गाड़ी संख्या 07096 नम्बर के साथ दिनांक 03 मार्च, 2026 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी ।

इन गाड़ियों की समय सारणी इस प्रकार है : –

 गाड़ी संख्या 07091/07093/07095 नंम्बर चर्लपल्ली से 13.00 बजे रवाना होकर गोंदिया 23.45/23.47 बजे दूसरे दिन बालाघाट 00.40/00.42 बजे, नैनपुर 02.20/02.22 बजे, जबलपुर 06.00/06.10 बजे, सतना 11.00/11.02 बजे, मणिकपुरी 14.00/14.02 बजे, प्रयागराज छिवकी 16.30/16.35 बजे, दानापुर 23.55 बजे पहुचेगी ।

इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07092/ 07094/ 07096 नम्बर दानापुर से 03.00 बजे रवाना होकर प्रयागराज छिवकी 10.30/10.35 बजे, मणिकपुरी 31.20/13.22 बजे, सतना 14.30/14.32 बजे, जबलपुर 17.30/17.40 बजे, नैनपुर 20.40/20.42 बजे, बालाघाट 22.08/22.10 बजे, गोंदिया 23.05/23.07 बजे दूसरे दिन चर्लपल्ली 10.00 बजे पहुचेगी ।

Related posts