थाना गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपी को धमलपुर-नवापारा जोक नदी जाने के रास्ते में घेराबंदी कर रेत से भरे ट्रैक्टर सहित पकड़ा गया
आरोपी के विरुद्ध रेत चोरी की धारा के तहत की गई कार्रवाई
आरोपी ट्रैक्टर चालक द्वारा जोंक नदी से अवैध रूप से रेत का खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से किया जा रहा था परिवहन
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया जेल
आरोपी से रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर, ट्रॉली सहित किया गया जप्त
बलौदाबाज़ार : दिनांक 21.02.2026 को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर वाहन चालक द्वारा जोक नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन पर थाना गिधौरी पुलिस द्वारा धमलपुर-नवापारा जोक नदी जाने के रास्ते में घेराबंदी करते हुए 01 ट्रैक्टर को वाहन चालक सहित पकड़ा गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उसके द्वारा अवैध रूप से जोक नदी से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना गिधौरी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर, जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली भी जप्त किया गया है।
आरोपी- कुनाल रात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी धमलपुर (नवापारा) थाना गिधौरी। ट्रैक्टर क्रमांक CG22 X 4639
