मुखबिर सूचना पर रेड : खुलेआम चल रहा था सट्टे का खेल ! पुलिस की दबिश पड़ते ही भागे खिलाड़ी, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, शनि मंदिर रोड से सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना चांपा पुलिस कॉ मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा-पटटी लिख कर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है। इस सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को आते देख कर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला, जिसे पूछने पर अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा चांपा का होना बताया, जिसके कब्जे से एक सट्टा-पटटी कागज तथा नगदी रकम 6570/- रूपये को जप्त किया गया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

Related posts