‘समाधान सेल’ की सटीक सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: बलौदाबाज़ार पुलिस ने ग्राम बांसबिनौरी में अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथों दबोचा, 6 लीटर कच्ची शराब जब्त; एसपी भावना गुप्ता की पहल से अपराधियों में हड़कंप

“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को ग्राम बांसबिनौरी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹600 कीमत मूल्य का 06 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाज़ार : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 04.03.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बांसबिनौरी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹600 कीमत मूल्य का 06 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब  जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- नामदास कोसले उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बांसबिनौरी थाना पलारी

Related posts