घर से अचानक लापता हुआ मासूम… परिवार की बढ़ती चिंता के बीच पुलिस की तेज कार्रवाई, कुछ ही घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला, गुम बालक मिला सुरक्षित, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार.

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का बड़ा लड़का आज़ दिनांक को अपने नानी के साथ घर में था, उसी समय नाबालिग बालक बिना किसी को बताये घर से निकल कर कहीं चल गया है। नाबालिग लड़के का आस-पड़ोस में पत्ता तलाश किया गया जो पत्ता नहीं चला, प्रार्थिया द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालक को बहला फुसला कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराने पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर गुम नाबालिग को दस्तायाब करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं डायल 112 की टीम को मामले की इवेंट प्राप्त होने पर नाबालिग बालक का संवेदनशीलता के साथ पत्ता तलाश किया जा रहा था।

संयुक्त टीम के प्रयास से नाबालिग को सरगवां सकालो महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की ओर से चंद घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया, पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालक को बरामद करते हुए परिजनों को सकुशल सौंपा गया। नाबालिग बालक से पूछताछ किये जाने पर अपने मन से घर से निकल कर चले जाना एवं इस दौरान किसी प्रकार की घटना होना नहीं बताया है, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related posts