सांप काटने से हुई मौत पर प्रशासन का सहारा: जशपुर कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की सहायता, प्राकृतिक आपदा राहत के तहत त्वरित कार्रवाई

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी स्व. लोढो राम का सांप के काटने से 21 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी बिहानी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts