नन्हे कदमों को स्कूल की ओर बढ़ाने की पहल: जशपुर में ‘Buddy Buddy’ कार्यक्रम से आंगनबाड़ी बच्चों को मिला शाला का अनुभव, खेल-खेल में शिक्षा और आत्मविश्वास का विकास

जशपुर : दिनांक 20.03.2026 को जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कुल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जशपुर अंतर्गत सभी 17 परियोजनाओं के 118 सेक्टर के आंगनबाडी केन्दों में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाडी केन्द्रों के 04 से 06 वर्ष के बच्चो को केन्द्र के निकटतम प्राथमिक शालाओं का एक दिवसीय भ्रमण करवाया गया।

आंगनबाडी केन्द्रों मे बच्चों को सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में खेल आधारित गतिविधयों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त होती है। आंगनबाडी से शाला में ट्राजिंशन में प्रथम वर्ष में बच्चो को विद्यालय आने नियम समझाने तथा भाषा के प्रयोग में कठिनाई होने शालेय शिक्षा के प्रति अरूचि होने आदि संभावना को देखते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाडी केन्द्रों से प्राथमिक शाला में बच्चो के सुगम ट्रांजिशन हेतु Buddy Buddy (बाल मैत्री) कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। Buddy Buddy (बाल मैत्री) कार्यकम आंगनबाडी / प्राथमिक विद्यालय आधारित पहल है जिसका मूल उद्देश्य आंगनबाडी केन्द्रों के छोटे बच्चो को विद्यालय के वातावरण हेतु सहज बनाना बच्चों में मित्रता सहयोग और आपसी समझ विकसित करना है।

Related posts