मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ
3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम
खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद भी लिए। मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में शतरंज कैरम, और टेबल टेनिस का भी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत श्री कृष्णा राय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत श्री विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे ।
