“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई — टाटा माजदा वाहन सहित 4180 किलो कबाड़ जब्त.
चौकी खरसिया और थाना साइबर की संयुक्त कार्रवाई में पाँच लाख से अधिक की संपत्ति जब्त,
रायगढ़ : “रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4180 किलो कबाड़ और 5 लाख रुपये मूल्य के वाहन जब्त किए। चौकसी, त्वरित कार्रवाई और चौकसी की मिसाल पेश करते हुए, पुलिस ने यह साफ संदेश दिया कि अवैध कारोबार के लिए जगह नहीं है।”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुरुवार रात्रि थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर स्टाफ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर पकड़ा गया।
पकड़े गए टाटा माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AN 7028 की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीना एवं जंग लगा तार लोड पाया गया। वाहन चालक टीपू मनिहार पिता सत्तार मनिहार, उम्र 34 वर्ष, निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और गोलमोल जवाब देने लगा।
वाहन में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(क)(ड) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत वाहन माजदा (5 लाख रूपये) तथा उसमें लोड कुल 4180 किलोग्राम कबाड़ (15 हजार) को जप्त किया गया है।
इस प्रकरण की कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, साइबर थाना के आरक्षक – धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, आरक्षक प्रशांत पण्डा, आरक्षक नवीन शुक्ला तथा चौकी खरसिया के आरक्षक डमरूधर पटेल एवं आरक्षक साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”
