जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में पहल: माता-पिता एवं बुजुर्गों के भरण-पोषण हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

जशपुर : छत्तीसगढ़ माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर की अधिसूचना में नीहित प्रावधान अनुसार भरण पोषण अपील अधिकारण का गठन किया जाता है।

 इसी तारत्म्य में जशपुर जिले में भी समाज कल्याण विभाग अंतर्गत् माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिकारी नियुक्त कर भरण-पोषण समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर जशपुर को अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक जशपुर श्री बजरंग गुप्ता को सदस्य तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को समन्वयक बनाया गया है।

Related posts