गाली-गलौज से खूनी हमले तक पहुंचा विवाद: जान से मारने की धमकी के साथ चेहरे पर किया वार, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी सलाखों के पीछे

गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का धारदार चापड़ जप्त किया गया

आरोपी के विरुद्ध BNS एवं आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

दुर्ग : दिनांक 03.04.2026 को प्रार्थी ललित ढीमर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड क्रमांक 32 दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मनोज ढीमर पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर चोट पहुंचाई गई।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को चिन्हित कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चापड़ जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। साथ ही आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 के तहत पृथक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम :

1. मनोज ढीमर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड क्रमांक 32, दुर्ग

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts