राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य श्रीमती परमार एवं व्याख्याता श्रीमती कौर का किया गया सम्मान

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-दो जगदलपुर के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार और व्याख्यता श्रीमती करमजीत कौर को संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार13 सितम्बर को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस पर प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने कहा कि पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले शिक्षकों के मेहनत का मूल्यांकन आवश्यक होता है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र व समाज के निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि 8 सितम्बर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक क्रमांक दो के चार छात्राओं को भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related posts