सट्टेबाजों पर पुलिस का बड़ा वार : आईपीएल मैच बना सट्टे का अड्डा ! बिलासपुर पुलिस ने दबिश देकर दो सटोरियों को दबोचा, मोबाइल में चल रहा था लाखों का खेल ! दो आरोपी गिरफ्तार.

सट्टे में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध बड़े स्तर पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के स्पष्ट निर्देश पर अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

1- सौरभ पवार पिता स्व. संजय पवार उम्र 32 ससाल साकिन सिंधी कालोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर.

2- कमल पंजवानी पिता आनंद पंजवानी उम्र 30 साल साकिन चकरभाठा कैम्प चकरभाठा बिलासपुर.

1 02 नग मोबाईल.

2 एक नग एक्टिवा क्रमांक  सीजी-10-एजे-8770.

3 नगदी रकम 1,48,500/- रूपये.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले में जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया है। दिनांक 04 अप्रैल 2026 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली की दो व्यक्ति मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट राजस्थान रायल वर्सेस गुजरात टाईटन में टीम के हार-जीत, बाल में रन बनाने, आनलाईन जुआ नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर ACCU एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर दो युवक सौरभ पवार एवं कमल पंजवानी के पास से एक नग एक्टिवा क्रमांक सीजी-10-एजे-8770 नगदी रकम 148500/- रूपये एवं दो नग मोबाईल ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। दोनों के विरूद्ध धारा 7(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

Related posts