महिला सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई : बीच सड़क छेड़-छाड़, विरोध पर गाली-गलौज—अभद्रता करने वाला आरोपी को पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल !

मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण दिनांक 04 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 9:00 बजे पीड़िता एक अन्य महिला के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और अनुचित टिप्पणियां करते हुए दोनों महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां दीं तथा पीड़िता के साथ जबरन  छेड़-छाड़ करने लगा, बीच-बचाव करने आई दूसरी महिला के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, तकनीकी सहायता से आरोपी की जानकारी पामगढ़ क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और उसे पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts