बिलासपुर में जरूरी मरम्मत के कारण बढ़ी बंदी अवधि: जुठही अंडरब्रिज 20 अप्रैल तक रहेगा पूरी तरह बंद, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए रेलवे का अहम कदम

जुठही अंडरब्रिज (LHS) में सड़क मरम्मत कार्य कार्य प्रगति पर : सड़क यातायात हेतु अंडरब्रिज 20 अप्रैल 2026 तक रहेगी बंद

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन-लटिया केबिन के मध्य किमी. 696/17-19 पर स्थित LHS नं-356 (जुठही अंडरब्रिज) पर सड़क आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अति आवश्यक सड़क मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।

उक्त कार्य के फलस्वरूप इस अंडरब्रिज को दिनांक 25 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा गया है। परंतु कार्य के दौरान कुछ अतिरिक्त तकनीकी कार्य जुड़ जाने के फलस्वरूप अब इस समपार को सड़क यातायात हेतु दिनांक 20 अप्रैल 2026 तक पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस अवधि में सड़क यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में पाराघाट अंडरब्रिज (LHS-359) एवं समपार संख्या 355 (कल्याणपुर फाटक) का उपयोग किया जा सकता है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts