थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में
जमीन विवाद की पुरानी बात को लेकर आरोपी द्वारा दिया गया घटना को अंजाम
अश्लील गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से वार कर पहुंचाया गया गंभीर चोट
बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिसदेवरी में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर पुराने विवादों के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को प्रार्थी कौशल चंद्राकर निवासी ग्राम सिसदेवरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह 6:00 बजे तालाब तरफ जा रहा था, उसी समय आरोपी नारायण लाल साहू रास्ते में मिला एवं पुराने जमीन विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर सिर, पैर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट पहुंचाया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 296,351(2),115(2),118(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सिसदेवरी में दबिश देकर आरोपी नारायण लाल साहू को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पुराने जमीन विवाद की बात को लेकर प्रार्थी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करना स्वीकार किया गया। इस प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त किया गया है तथा आरोपी को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।
आरोपी – नारायण लाल साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम सिसदेवरी थाना पलारी.
