घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मचा हड़कंप: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला संगीन अपराध

अम्बिकापुर : पीड़िता दिनांक 10/04/26 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 10/04/26 के शाम को करदना मांझापारा थाना बतौली निवासी सूरजमन यादव पीड़िता के घर मे घुसकर प्रार्थिया के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ किया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 40/26 धारा 333, 74, 75(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों तलब कर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम सूरजमन यादव आत्मज स्व. रामदेव यादव उम्र 30 वर्ष साकिन करदना मांझापारा थाना बतौली का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर नाययिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो, जितेंद्र सिंह, रेवती रमन सक्रिय रहे।

Related posts