ई रिक्शा चालकों के विरूद्ध पुलिस का अभियान : दो घंटे के अंदर 78 ई रिक्शा चालकों पर की गई कार्यवाही.
मौके पर पूर्व के पेंडिंग ई-चालान का भी कराया गया भुगतान.
रायपुर : रायपुर की सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा लगातार हो रहे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में बड़ी संख्या में चालान काटे गए। इस अभियान ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई ढील नहीं होगी।

शहर में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर जाम की स्थिति निर्मित होने के लगातार शिकायत पर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे के मध्य अभियान चलाया गया जिसमें 78 ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के विभिन्न धाराओं जैसे बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड आदि पर कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे ई रिक्शा चालकों का जिनका पूर्व का ई-चालान पेंडिंग है, उनको मौके पर ही पेंडिंग ई-चालान का भुगतान कराया गया।शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले आटो/ई रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
अपील –
रायपुर पुलिस आटो/ई रिक्शा चालकों से अपील करती है कि सभी चालक जरूरी कागजात अपडेट रखें, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, चौक पर या लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित ना करें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
