थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 65(1),332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) का अपराध पंजीबद्ध.
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : नाबालिग से जुड़े एक गंभीर अपराध में अंबिकापुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है, वहीं पुलिस की सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 12 अप्रैल 2026 को गोरता थाना लखनपुर निवासी अभिषेक दास प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया के नाबालिग लड़की को प्यार करने की बात बोलकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 65(1),332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं पीड़िता का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अभिषेक दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अभिषेक दास आत्मज संजू दास उम्र 19 वर्ष साकिन गोरता थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक सोहन राजवाड़े, आरक्षक केशर पैकरा सक्रिय रहे।
