संगठित मोटर सायकल चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में, चोरी की दो मोटर सायकल (यामाहा एफजेड एस एवं CD डीलक्स) बरामद.
मुखबिर सूचना एवं त्वरित घेराबंदी से आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार, न्यायालय में किए गए पेश.
दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बार फिर तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुखबिर तंत्र और त्वरित घेराबंदी की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर आर्थिक लाभ के लिए बेचने की फिराक में थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
प्रार्थी रामेश्वर यादव, निवासी कोसा नगर सुपेला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 की रात्रि में उसके घर के सामने खड़ी मोटर सायकल यामाहा एफजेड एस क्रमांक CG 08 S 1633 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 526/2026 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही मनीष दास बैरागी अपने साथियों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मोटर सायकल चोरी करना तथा एक अन्य मोटर सायकल CD डीलक्स क्रमांक CG 07 LD 8329 को लक्ष्मी नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा 112(2) BNS जोड़ी गई एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटना का कारण – आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु मोटर सायकल चोरी करना.
घटना-स्थल – कोसा नगर एवं लक्ष्मी नगर, थाना सुपेला क्षेत्र, दुर्ग.
आरोपी का नाम – 1. मनीष दास बैरागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला, 2. साजन बैरागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला, 3. लक्ष्य साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला.
जप्त सामग्री – 1. मोटर सायकल यामाहा एफजेड एस क्रमांक CG 08 S 1633, 2. मोटर सायकल CD डीलक्स क्रमांक CG 07 LD 8329.
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उपनिरीक्षक राजीव उर्वसा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं आरक्षक सुरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील –
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
