डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो में गंभीरतापूर्वक की जा रही कार्यवाही.
अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनों से संपर्क कर एवं तकनिकी दक्षता का उपयोग कर कुल 60 गुम इंसान किये गए दस्तयाब.
अभियान के तहत 44 महिला एवं 09 पुरुष गुम इंसानों समेत 07 नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा खोज कर सौंपा गया परिजनों को, ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान के अंतर्गत 15 दिनों के भीतर 60 गुमशुदा किये गए दस्तयाब.
थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 10 गुम इंसानों को किया गया बरामद.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा एक बार फिर सामने आया है। “ऑपरेशन तलाश” और “मुस्कान अभियान” के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने महज 15 दिनों में 60 लोगों को खोज निकालकर उनके परिवारों से मिलाया है। तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के जरिए यह अभियान न केवल सुरक्षा बल्कि उम्मीद और भरोसे की मिसाल बनता जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन में गुम इंसानों की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान की शुरुवात 1 अप्रैल से किया गया है, जो पुरे अप्रैल माह तक चलेगा। अभियान को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में गुम इंसानों की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
दिशा निर्देशों के परिपालन में जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक की स्थिति में 60 गुम इंसानों को खोज निकाला है, जिसमें 44 महिला एवं 09 पुरुष एवं 07 नाबालिग शामिल है। सभी गुम इंसानों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 07 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 09 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 01 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 07 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 05 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 02 गुम इंसान, थाना लुन्ड्रा द्वारा 04 गुम इंसान, थाना धौरपुर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 10 गुम इंसान, थाना मणीपुर द्वारा 03 गुम इंसान एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा 03 गुम इंसान बरामद किये गए हैं। थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा अभी तक सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है। मुस्कान अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 04 नाबालिग बालिका, थाना गांधीनगर द्वारा 01 नाबालिग बालिका, थाना बतौली द्वारा 01 नाबालिग बालिका एवं थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 01 नाबालिग बालिका कुल 07 नाबालिग बालिका पुलिस टीम द्वारा दस्तायाब किये गए है।
अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानों के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है। ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जो पुरे अप्रैल माह तक चलेगा, जिसमें और अधिक संख्या में गुम इंसान दस्तायाब किये जाएंगे।
