खून से सना रिश्ता : मामूली झगड़ा बना मौत का कारण ! आधी रात घर में ही बहिंगा और हंसिया से चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जगत राम मझवार साकिन खुझी चौकी केदमा थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को चौकी केदमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी ग्राम खुझी का निवासी है, ग्राम खुझी में कमलेश मंझवार अपने चचेरा भाई प्यारी राम मंझवार के घर में करीब 01 साल से रहता था। पिछले छह माह से उनके बीच में विवाद चल रहा था, प्यारी राम मंझवार प्रार्थी के घर आकर बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 के रात्रि 11:00 बजे कमलेश मंझवार, प्यारी राम मंझवार के साथ झगडा विवाद कर रहा था तब प्यारी राम मंझवार कारी लकडी बहिंगा से कमलेश मंझवार के सिर में मारा है, जिससे कमलेश मौक़े पर गिर गया तब आरोपी हसिया से गर्दन में गंभीर चोट कारित कर कमलेश मंझवार की हत्या कर दिया है। घटना की सूचना पाकर प्रार्थी प्यारी रामा मंझवार के घर जाकर देखा तो कमलेश मंझवार का शव उसके घर परछी में पड़ा था और फौत हो चुका था। प्यारी राम मंझवार ने कारी लकडी बहिंगा एवं हसिया से कमलेश मंझवार को गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध चौकी केदमा थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 103 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेख कर शव पंचनामा किया गया एवं मामले के आरोपी प्यारी राम मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम प्यारी राम मंझवार पिता स्व. शिवराम मंझवार उम्र 45 वर्ष साकिन खुझी चौकी केदमा थाना उदयपुर जिला सरगुजा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को अपने चचेरे भाई से घरेलु वाद-विवाद होने पर कारी लकड़ी बहिंगा एवं हसिया से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कारी लकड़ी बहिंगा एवं हसिया जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts