पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पीएनबी बैंक में करोड़ों का खेल ! फर्जी दस्तावेज़ से उड़ाए लाखों, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रिश्तों का खौफनाक सच, पति ही निकला पत्नी का कातिल, नारायणपुर पुलिस ने भेजा जेल.

Punjab National Bank, नारायणपुर शाखा में खातों की जांच के दौरान कुछ खातों में अनियमितता एवं संदिग्ध लेन-देन पाए गए। बैंक प्रबंधन द्वारा थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में पाया गया कि खाताधारकों के दस्तावेजों में छेड़-छाड़ कर फर्जी प्रक्रिया अपनाते हुए खातों से राशि निकाल कर अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग ₹30,67,500/- की राशि का गबन किया गया।

मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी (38 वर्ष), निवासी पलटपारा गढ़बेंगल को दिनांक 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

दिनांक 05 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल नारायणपुर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गढ़बेंगल गांव की एक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई है, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13 जनवरी 2026 को महिला को गंभीर चोट उसके पति द्वारा पहुंचाई गई थी। उक्त प्रकरण में आरोपी तिलक राम मंडावी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

*बैंकिंग लेन-देन के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें।

*ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक दस्तावेज किसी से साझा न करें।

*किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts