“पहचान का इंतजार… मर्चुरी में ठहरा एक अनजान सफर” सूरजपुर में मिली अज्ञात महिला की मौत के बाद पुलिस अलर्ट—हुलिए के आधार पर पहचान की अपील, परिजनों तक खबर पहुंचाने की कोशिश तेज

सूरजपुर :चौकी सलका-उमेश्वरपुर क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 20.04.2026 को रात्रि करीब 8 बजे महेश सिंह निवासी पार्वतीपुर के घर के पास नव निर्माणाधीन बिना दरवाजा के मकान के जमीन पर एक अज्ञात महिला जिसका उम्र करीब 54 साल, हुलिया रंग काला, चेहरा लंबा, सिर का बाल अधपका, लाल रंग का साड़ी एवं लाल नीला रंग का स्कार्प पहनी है, पैर में काले रंग की प्लास्टिक चप्पल पहनी है, जिसे प्रताप सिंह देखकर नाम पता पूछने से अपना नाम नहीं बताने पर गांव के आसपास के लोगों को बुलाकर महिला का पहचान करवाने पर पहचान नहीं होने एवं महिला का तबीयत ठीक नहीं होने पर 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर के द्वारा अज्ञात महिला की मृत्यु होना बताया गया। अस्पताली मेमो पर थाना प्रेमनगर में मर्ग क्रमांक 35/26 दिनांक 21.04.2026 कायम किया गया है। मृतिका के शव का पीएम कराकर शव को सीएचसी प्रेमनगर के मचुरी कक्ष में सुरक्षित रखा गया है।

 उक्त अज्ञात मृतिका की पहचान हेतु आप सभी से अपील है कि, यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया चौकी प्रभारी सलका उमेश्वरपुर के मोबाईल नंबर 9131450928 को पर संपर्क करें।

Related posts