रेल यात्रियों को बड़ी राहत—श्री गंगानगर–पुरी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा शुरू, 03 मई से 03 जून तक बढ़ेगी कंफर्म बर्थ की उपलब्धता

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु श्री गंगानगर-पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20471/20472 श्री गंगानगर-पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में 03 से 31 मई 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में 06 मई से 03 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

Related posts