आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत—जशपुर में दो अलग-अलग डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों हेतु प्रशासन ने ₹8 लाख अनुग्रह सहायता राशि की मंजूरी दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम राजाआमा निवासी स्व. जगदेव सिदार का बांध के पानी में डूबने से 01 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी श्रीमती हीरा बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार दुलदुला तहसील अंतर्गत् ग्राम कोरना निवासी स्व. संदीप एक्का का डबरी के पानी में डूबने से 24 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता विकटोरिया एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts