सूरजपुर पुलिस की परेड : पुलिस लाइन में दिखा दम—एक साथ कदमताल ने बढ़ाया जोश और अनुशासन का स्तर ! फिटनेस और फोकस का पावर शो ! पुलिस की परेड ने दिखाया परफेक्ट तालमेल.

पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन सूरजपुर में जनरल परेड का आयोजन शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को किया गया। परेड में जवानों का जोश, उत्साह एवं उत्कृष्ट तालमेल देखने को मिला। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों की टर्नआउट, ड्रिल एवं अनुशासन का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने अधिकारी व जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए नियमित व्यायाम, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारी व जवानों को फील्ड में अधिकतम सक्रियता बढ़ाकर आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, डीएसपी अजाक रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना-चौकी प्रभारी व पुलिस के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

Related posts